खबरे |

खबरे |

Chandigarh News: वकीलों की हड़ताल जारी, जिला अदालत में लंबित मामलों का आंकड़ा 1 लाख पार!
Published : Aug 12, 2024, 1:14 pm IST
Updated : Aug 12, 2024, 1:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Chandigarh Lawyers strike continues, more than 1 lakh cases pending news in Hindi
Chandigarh Lawyers strike continues, more than 1 lakh cases pending news in Hindi

इस समय चंडीगढ़ में 105075 लंबित मामले हैं। इनमें 23606 सिविल केस हैं, जबकि 81469 क्रिमिनल यानी आपराधिक केस हैं।

Chandigarh News In Hindi: चंडीगढ़ जिला अदालत के वकील करीब 20 दिन से हड़ताल पर हैं। वे चंडीगढ़ में लागू होने जा रहे टेनेंसी एक्ट-2019 का विरोध कर रहे हैं। इस कानून के लागू होने के बाद किरायेदार और मकान मालिकों के विवाद से जुड़े मामले जिला अदालत की बजाय डीसी आफिस में दायर होंगे और एसडीएम र्ट में उनकी सुनवाई होगी।

वहीं, वकीलों की हड़ताल से अदालत में लंबित मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब हाल ये है कि चंडीगढ़ जिला अदालत की पेंडेंसी यानी लंबित मामलों की संख्या एक लाख के पार हो चुकी है।

इस समय चंडीगढ़ में 105075 लंबित मामले हैं। इनमें 23606 सिविल केस हैं, जबकि 81469 क्रिमिनल यानी आपराधिक केस हैं। वकीलों की हड़ताल की वजह से पुराने केसों का निपटारा नहीं हो पा रहा है, जबकि रोजाना सैकड़ों नए केस दायर हो रहे हैं।

रोजाना आ रहे 500 से ज्यादा नए केस

चंडीगढ़ जिला अदालत में रोजाना औसतन 500 नए केस दायर होते हैं, जिनमें सिविल, क्रिमिनल के अलावा चेक बाउंस, जमानत व अन्य अर्जियां शामिल हैं। करीब 20 दिन से हड़ताल चल रही है यानी इस दौरान जिला अदालत में करीब 10 हजार नए केस दायर हो चुके हैं, लेकिन बहुत ही कम मामले निपटाए गए हैं। इसलिए लंबित मामलों का आंकड़ा एक लाख से ज्यादा हो गया है।

61% मामले एक साल पुराने

चंडीगढ़ जिला अदालत में 61.25 प्रतिशत मामले एक साल पुराने हैं, जबकि 25.49 प्रतिशत मामले एक से तीन साल पुराने हैं। तीन से पांच साल पुराने मामलों का प्रतिशत 8.95 है और 4.12 प्रतिशत मामले पांच से 10 साल पुराने हैं।

(For more news apart from Chandigarh Lawyers strike continues, more than 1 lakh cases pending news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM