खबरे |

खबरे |

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में आज भारी बारिश की चेतावनी, पिछले 24 घंटे में 129.7 मिमी बारिश दर्ज
Published : Aug 12, 2024, 9:44 am IST
Updated : Aug 20, 2024, 10:29 am IST
SHARE ARTICLE
Chandigarh Weather Update 12 august Heavy rain warning today
Chandigarh Weather Update 12 august Heavy rain warning today

मौसम विभाग ने आज भी चंडीगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Chandigarh Weather Update:  लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे चंडीगढ़ वासियो के लिए कल का दिन काफी सुहावना रहा. चंडीगढ़ में कल काफी अच्छी बारिश दर्ज की गई. सड़कों पर भी पानी भर गया है. बता दे कि पिछले 24 घंटों में शहर में 129.7 मिमी बारिश हुई है। जो इस सीजन में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश है. इससे तापमान में भी गिरावट आयी है.

वहीं मौसम विभाग ने आज भी चंडीगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में आंधी भी आ सकती है. इस समय आसमान में बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने कल अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. जिसमें 24 घंटे में 6.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम था. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह साढ़े पांच बजे तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

15 अगस्त तक भारी बारिश होगी 

मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है. 1 जून से अब तक शहर में कुल 455.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है. लेकिन यह अब भी सामान्य से 39.6 फीसदी कम है.

पिछले दिनों पंचकुला में भी अच्छी बारिश देखने को मिली थी. मोहाली एयरपोर्ट पर 83.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस समय हवा में अधिकतम आर्द्रता 98 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 69 प्रतिशत है.

मौसम विभाग ने कल पंचकुला में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी तरह, मोहाली में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 13 अगस्त को इस तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. लेकिन 14 और 15 अगस्त को तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

(For more news apart from Chandigarh Weather Update 12 august Heavy rain warning today , stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM