खबरे |

खबरे |

पंजाब : 7 साल में 9 लाख लोग नशा मुक्ति केंद्र आए, सिर्फ 4152 हुए ठीक
Published : Sep 12, 2023, 11:46 am IST
Updated : Sep 12, 2023, 11:46 am IST
SHARE ARTICLE
Drugs
Drugs

अधिकतर युवा नशे को छोड़ने के बजाय इसकी ओर रुख कर रहे हैं।

चंडीगढ़ - पंजाब में नशा ने युवाओं को जकड़ रखा है. जिसके लिए सरकार तेजी से काम कर रही है. वहीं  निजी चैनल ने इस बात का खुलासा किया है कि पंजाब के 528 ओट क्लीनिक और 216 डी-एडिक्शन सेंटरों में ठीक होने वाले लोगों की संख्या साल दर साल घटती जा रही है। लोग नशा छोड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन तो करा रहे हैं, लेकिन युवा नशा छोड़ने की बजाय नशे की ओर रुख कर रहे हैं। जो लोग पहले हेरोइन का सेवन करते थे, वे अब दूसरे नशीले पदार्थों का सेवन करने लगे हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, 26 अक्टूबर 2017 से 30 जून 2023 तक इन सेंटरों पर 9 लाख 7 हजार 87 मरीज नशा छोड़ने के लिए आए. इनमें से केवल 4152 मरीज ही ठीक हुए हैं। 2018 में ओएटी और नशा मुक्ति केंद्रों पर 1,20,675 पंजीकरण हुए और 1074 ठीक हुए। 2019 में 2,43,880 मामले सामने आए लेकिन केवल 1,781 ही ठीक हुए।

इसी तरह 2020 में 2,47,684 रजिस्टर हुए, और सिर्फ 1021 ठीक हुए, 2021 में 1,26,135 मरीज आए और सिर्फ 168 ठीक हुए. 2022 में 1,27,519 मरीज पंजीकृत हुए और 47 मरीज ठीक हुए। 2023 में 30 जून तक 39,404 मरीज आए। इनमें से 48 मरीज ठीक हो चुके हैं।

आंकड़ों पर एक नजर (26 अक्टूबर 2017 से 30 जून 2023)

वर्ष - पंजीकृत लोग - ठीक हुए

2017  -   1,790    -    13
2018 - 1,20,675-  1074
2019-  2,43,880 - 1781
2020-  2,47,684 - 1021
2021-  1,26,135-  168
2022-  1,27,519-  47
2023 - 39,404-  48

स्वास्थ्य विभाग ने अपनी समीक्षा में पाया है कि ओटी और नशा मुक्ति क्लिनिकों में नशा छोड़ने वालों की संख्या में कमी आई है. इसका मुख्य कारण यह है कि अधिकतर युवा नशे को छोड़ने के बजाय इसकी ओर रुख कर रहे हैं। जो लोग पहले हेरोइन और स्मैक के आदी थे, वे अब ओट क्लीनिक में जाकर छोटा-मोटा नशा करने लगते हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM