खबरे |

खबरे |

चंडीगढ़ : शादी समारोह में हुआ हादसा, DGP, उनकी पत्नी और DSP पर गिरा लोहे का खंभा, हालत गंभीर
Published : Feb 13, 2023, 1:07 pm IST
Updated : Feb 13, 2023, 1:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Chandigarh: Accident occurred at the wedding ceremony, iron pole fell on DGP, his wife and DSP, condition critical
Chandigarh: Accident occurred at the wedding ceremony, iron pole fell on DGP, his wife and DSP, condition critical

हादसा तेज हवा के कारण हुआ। दरहसल तेज हवा के कारण यहां लगा टेंट खंभे सहित नीचे गिर गया।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के डीजीपी प्रवीर रंजन और उनकी पत्नी एक हादसे में घायल हो गए. हादसा चंडीगढ़ के लेक क्लब में रविवार को एक शादी समारोह के दौरान हुआ। हादसा तेज हवा के कारण हुआ। दरहसल तेज हवा के कारण यहां लगा टेंट खंभे सहित नीचे गिर गया। जिससे डीजीपी, उनकी पत्नी व डीएसपी गुरमुख सिंह घायल हो गए. हादसे में कई और मेहमान भी घायल हुए।  बता दें कि ये सभी पुलिस अधिकारी अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ के एसएचओ की बेटी की शादी समारोह में पहुंचे थे.

हादसे के तुरंत बाद डीजीपी को उनकी पत्नी और डीएसपी समेत सेक्टर 16 के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। यहां ट्रामा सेंटर में डीजीपी और उनकी पत्नी का इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि डीजीपी के सिर में 12 टांके लगे हैं और उनकी पत्नी मालविका को भी 4 टांके लगे हैं. बाद में दोनों को छुट्टी दे दी गई। जबकि डीएसपी गुरमुख सिंह के सिर, कंधे और पीठ में चोटें आई हैं।

हादसा सेक्टर तीन थाने के एसएचओ सुखदीप सिंह के विवाह समारोह में हुआ। उन्होंने डीजीपी और उनके परिवार को न्यौता दिया था। जानकारी के अनुसार लेक क्लब में टेंट आदि लगाने की व्यवस्था एक बाहरी ठेकेदार ने की थी. खुले में टेंट लगा होने और तेज हवा के कारण टेंट उखड़ गया और हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस लापरवाही के एंगल से भी घटना की जांच कर रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM