खबरे |

खबरे |

हरियाणा : कांग्रेस विधायक मामन खान की गिरफ्तारी के बाद नूंह जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद
Published : Sep 15, 2023, 12:45 pm IST
Updated : Sep 15, 2023, 12:45 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे नूंह जिले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

चंडीगढ़: हरियाणा के नूंह जिले में 31 जुलाई को हुई हिंसा के संबंध में कांग्रेस विधायक मामन खान की गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद राज्य सरकार ने दो दिन के लिए मोबाइल इंटरनेट और बड़ी संख्या में एसएमएस भेजने की सेवा को निलंबित करने का शुक्रवार को आदेश दिया। इस संबंध में जारी एक सरकारी आदेश में मामन  खान की गिरफ्तारी के बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया है।

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टी. वी. एस. एन प्रसाद द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया, 'हरियाणा राज्य के नूंह जिले में शांति एवं सौहार्द में किसी भी प्रकार के खलल को रोकने के लिए यह आदेश जारी किया गया है, जो 15 सितंबर पूर्वाह्न 10 बजे से 16 सितंबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक प्रभावी रहेगा।'

प्रसाद ने कहा, '14 सितंबर को नूंह के उपायुक्त के अनुरोध के जरिए मेरे संज्ञान में यह बात लाई गई कि जिले में तनाव, आंदोलन, सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने और शांति एवं सौहार्द को भंग किए जाने का खतरा है।'

हरियाणा पुलिस ने बताया कि नूंह में सांप्रदायिक हिंसा के बाद फिरोजपुर झिरका के विधायक खान को प्राथमिकी में आरोपी नामित किया गया है। उन्हें देर रात गिरफ्तार किया गया।

खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे नूंह जिले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अदालत परिसर में और उसके आस-पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जहां पुलिस खान को दिन में किसी भी वक्त पेश कर सकती है।

हरियाणा सरकार ने 31 जुलाई को हुई हिंसक घटनाओं के बाद पिछले महीने भी नूंह जिले में कई दिनों के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा को निलंबित किया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM