खबरे |

खबरे |

Former Cricketer Yuvraj Singh News : युवराज सिंह के घर चोरी, जानिए क्या है पूरा मामला
Published : Feb 16, 2024, 5:06 pm IST
Updated : Feb 16, 2024, 5:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Former Cricketer Yuvraj Singh News:Theft in the house of former cricketer Yuvraj Singh news in hindi
Former Cricketer Yuvraj Singh News:Theft in the house of former cricketer Yuvraj Singh news in hindi

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Former Cricketer Yuvraj Singh News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पंचकूला सेक्टर-4 एमडीसी स्थित घर से 75 हजार रुपये कैश और ज्वेलरी की चोरी का मामला सामने आया है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक युवराज सिंह की मां ने घर के नौकर और नौकरानी पर चोरी का आरोप लगाया है। वहीं मामला सामने आने के बार एमडीसी पुलिस को मिली शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-4 एमडीसी निवासी शबनम सिंह ने शिकायत में बताया कि उसने घर की साफ-सफाई के लिए सकेतड़ी निवासी ललिता देवी और बिहार निवासी सलिंदर दास को खाना बनाने के लिए काम पर रखा था। उनका दूसरा घर गुरुग्राम में है और वे सितंबर 2023 में अपने घर गुरुग्राम चली गईं। जब वह 5 अक्टूबर, 2023 को अपने एमडीसी घर लौटीं, तो उन्हें घर की पहली मंजिल पर अपने कमरे की अलमारी से कुछ आभूषण और  लगभग 75 हजार रुपये नहीं मिले। जिसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर कई जगहों पर सामान की तलाश की। 

वहीं उन्होंने अपने स्तर पर काफी पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत में बताया की उनके घर काम करने वाले नौकरों में ललिता देवी और सलिंदर दास ने 2023 में दिवाली के आसपास अपनी नौकरी छोड़ दी। उन्हें पूरा संदेह है कि उनके नौकर ललिता देवी और सलिंदर दास ने गहने और नकदी चुराई है।

फिलहाल इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं एमडीसी थाने के एसएचओ ने इस मामले में जांच कार्रवाई के बाद सख्त कार्रवाई की बात कही है, ऐसे में देखना होगा की इस मामले में जांच के बाद और क्या कुछ निकल कर सामने आता हैं। 

(For more news apart from Former cricketer Yuvraj Singh's house was stolen News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM