खबरे |

खबरे |

पूर्व मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कोच निलंबित
Published : Aug 16, 2023, 10:37 am IST
Updated : Aug 16, 2023, 10:37 am IST
SHARE ARTICLE
 Haryana female coach who filed FIR against minister Sandeep Singh suspended
Haryana female coach who filed FIR against minister Sandeep Singh suspended

महिला कोच ने दिसंबर 2022 में चंडीगढ़ में संदीप सिंह के खिलाफ  यौन उत्पीड़न का आरोप  लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी.

चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच को निलंबित कर दिया गया है। महिला कोच ने दिसंबर 2022 में चंडीगढ़ में संदीप सिंह के खिलाफ  यौन उत्पीड़न का आरोप  लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी.  निलंबन के बारे में पूछे जाने पर महिला कोच ने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वह समझौता करने और मामले को सुलझाने से इनकार कर रही थी।

खेल विभाग के निदेशक यशेंद्र सिंह ने 11 अगस्त को जारी आदेश में कहा, ''पंचकूला के जिला खेल अधिकारी के कार्यालय में तैनात जूनियर एथलेटिक कोच की सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई हैं.'' महिला द्वारा मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के सात महीने बाद खेल विभाग ने यह कार्रवाई की.

महिला कोच के मुताबिक जिस दिन उन्हें सस्पेंड किया गया उस दिन वह ऑफिस में मौजूद थीं. यह आदेश उनके पास शाम को पहुंचा। उन्होंने कहा, ''हां, मुझे निलंबित कर दिया गया है. मुझ पर समझौता करने (केस वापस लेने) का दबाव डाला जा रहा है।” उनका कहना है, ''मुझे मेरे निलंबन के कारणों के बारे में सूचित नहीं किया गया है. मुझे नहीं पता कि यह कदम क्यों उठाया गया. यह सरकार का मुझ पर दबाव बनाने का एक और तरीका है, लेकिन मैं झुकने वाली नहीं हूं।”

बता दें कि 31 दिसंबर 2022 की रात चंडीगढ़ पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया था. संदीप सिंह के खिलाफ FIR चंडीगढ़ में धारा 354, 354A, 354B, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM