खबरे |

खबरे |

लॉरेंस बिश्नोई, मोनू मानेसर के बीच वीडियो कॉल पंजाब की जेल से नहीं हुआ था : कारागार विभाग ने आरोपो को किया खारिज
Published : Sep 19, 2023, 11:13 am IST
Updated : Sep 19, 2023, 11:13 am IST
SHARE ARTICLE
Lawrence Bishnoi, Monu Manesar (file photo)
Lawrence Bishnoi, Monu Manesar (file photo)

सोशल मीडिया पर वायरल एक ‘क्लिप’ में बिश्नोई और मानेसर को वीडियो कॉल पर बात करते देखा जा सकता है।

चंडीगढ़:  पंजाब के कारागार विभाग ने सोमवार को कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोरक्षक मोनू मानेसर के बीच का कथित वीडियो कॉल पंजाब की किसी जेल से नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल एक ‘क्लिप’ में बिश्नोई और मानेसर को वीडियो कॉल पर बात करते देखा जा सकता है। वीडियो में बिश्नोई को जेल में अन्य अपराधियों के साथ बैठे देखा जा सकता है।

बिश्नोई के खिलाफ कई मामले हैं जिनमें पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या भी शामिल है। वहीं, राजस्थान पुलिस ने मानेसर के खिलाफ फरवरी में दो मुसलमान युवकों की हत्या करने और गृहराज्य हरियाणा में हिंसा भड़काने का मामला दर्ज किया है। मानेसर को हरियाणा पुलिस ने 12 सितंबर को गिरफ्तार किया।

कारागार विभाग ने एक बयान में, सोमवार को मीडिया में आई उन खबरों को बकवास करार दिया, जिनमें कहा गया है कि बिश्नोई भटिंडा जेल में रहने के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। कथित वीडियो के सामने आने के बाद मामले की जांच पंजाब के महानिरीक्षक (कारागार) को सौंपी गई थी। बयान के अनुसार, जांच में पता चला है कि बिश्नोई के साथ वीडियो में बैठा हुआ दिख रहा व्यक्ति एक अपराधी राजकुमार उर्फ राजू बिशोधी है।

बयान के अनुसार, राजकुमार 25 जनवरी, 2021 से लेकर 22 फरवरी, 2021 तक 28 दिनों के लिए श्री मुक्तसर साहिब के जिला जेल में बंद था।

बयान में कहा गया है कि बिश्नोई 2018 तक फरीदकोट केन्द्रीय कारागार में था जिसके बाद उसे अन्य राज्य की पुलिस को सौंप दिया गया। बयान के अनुसार, अन्य राज्यों की जेलों में रहने के बाद बिश्नोई को 24 सितंबर, 2022 को भटिंडा जेल लाया गया। बाद में 24 अगस्त, 2023 को उसे गुजरात पुलिस को सौंप दिया गया। आईपी (कारागार) ने बताया कि वीडियो पंजाब की किसी जेल की नहीं है क्योंकि बिश्नोई और राजू कभी भी राज्य के किसी जेल में एक साथ नहीं बंद रहे हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM