खबरे |

खबरे |

Chandigarh Road Accident News : दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत
Published : Mar 20, 2024, 1:25 pm IST
Updated : Mar 20, 2024, 1:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Tragic road accident, two youth died News in hindi
Tragic road accident, two youth died News in hindi

हादस के बाद दोनों को इलाज के लिए सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

Chandigarh Road Accident News : चंडीगढ़ की सड़को पर बेइंतहा बढ़ती वाहनों की तेज रफ्तार लोगों के लिए परेशानी बन गई है। बता दें कि इस दौरान शहर में एक तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकिल चालक ने सड़क पर जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। वहीं घटना सेक्टर 20/30 के लाइट प्वाइंट के पास की बताई जा रही हैं।

दोनों मृतक युवकों की पहचान धनास के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी अश्वनी कुमार और मोटरसाइकिल सवार सावन के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 45 बुड़ैल निवासी रवि ने बताया कि उसका भाई रात को सेक्टर 20/30 लाइट प्वाइंट से गुजर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आई और उसके भाई को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें: Chandigarh News: 50 साल से खाली पड़े प्लॉट का मामला; हाई कोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

इसके बाद उसका भाई सड़क पर गिर गया और उसके शरीर से खून बहने लगा। हादसे में मोटरसाइकिल चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

फिलहाल इस हादसे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ऐसे में जांच के बाद ही साफ हो पाएगा की इस हादसे का क्या कारण रहा।

(For more news apart from Tragic road accident, two youth died News in hindi , stay tuned to Rozana Spokesman) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM