खबरे |

खबरे |

पंजाब सरकार बाढ़ से हुए नुकसान की पाई-पाई की भरपाई करेगी : मुख्यमंत्री भगवंत मान
Published : Jul 20, 2023, 6:49 pm IST
Updated : Jul 20, 2023, 6:49 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मान ने कहा कि वह निजी तौर पर राज्य में बाढ़ के हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार बाढ़ से हुए नुकसान के एक-एक पैसे की भरपाई करेगी। उन्होंने कहा कि वह राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं। पंजाब और हरियाणा में हाल ही में हुई भारी बारिश ने सामान्य जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया और बाढ़ ने रिहायशी व कृषि जमीन को भारी नुकसान पहुंचाया है।

मान ने कहा कि वह निजी तौर पर राज्य में बाढ़ के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कर्तव्यबद्ध है। मान ने यहां एक बयान में कहा कि प्रभावित लोगों की मदद के लिए मंत्री, अधिकारी और राज्य सरकार का प्रशासनिक तंत्र पहले ही जमीनी स्तर पर काम कर रहा है। बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव अभियान जारी है।

उन्होंने पीड़ितों की मदद करने के लिए गैर सरकारी एवं सामाजिक संगठनों की भी सराहना की। मान ने कहा कि राज्य सरकार लोगों के एक-एक पैसे के नुकसान की भरपाई करेगी। उन्होंने कहा कि फसलों और घरों के नुकसान का आकलन करने के लिए एक विशेष 'गिरदावरी' (नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण) आयोजित करने का आदेश पहले ही दिया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन करने के लिए प्रभावित इलाकों में तुरंत 'गिरदावरी' आयोजित करने के विस्तृत दिशा-निर्देश उपायुक्त को जारी कर किए जा चुके हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM