खबरे |

खबरे |

दिल्ली महापौर के चुनाव परिणाम को पंजाब के मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र की जीत करार दिया
Published : Feb 22, 2023, 4:55 pm IST
Updated : Feb 22, 2023, 4:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab Chief Minister
Punjab Chief Minister

मान ने ‘लोगों के अधिकारों के वास्ते लड़ने की भावना के लिए’ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा की।

चंडीगढ़ : दिल्ली के महापौर के चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को ‘लोकतंत्र की जीत’ करार दिया। मान ने ‘लोगों के अधिकारों के वास्ते लड़ने की भावना के लिए’ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा की।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पार्षद शैली ओबेरॉय ने महापौर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता को हरा दिया।

मान ने ट्वीट कर कहा, ‘‘लोकतंत्र की जीत... दिल्ली की जनता को बधाई...अरविंद केजरीवाल जी के जनता के हक की लड़ाई के जज्बे को सलाम।’’ उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की ओर से मनोनीत दस सदस्यों के मताधिकार के खिलाफ उच्चतम न्यायालय के हालिया आदेश की पृष्ठभूमि में यह चुनाव संपन्न हुआ।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM