खबरे |

खबरे |

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस ने 2 विदेशियों समेत 3 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार, कोकीन और हेरोइन बरामद
Published : Feb 22, 2024, 4:31 pm IST
Updated : Feb 22, 2024, 4:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Chandigarh Police arrested 3 drug smugglers including 2 foreigners, recovered cocaine and heroin
Chandigarh Police arrested 3 drug smugglers including 2 foreigners, recovered cocaine and heroin

आरोपियों को थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया है.

Chandigarh News:  एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने चंडीगढ़ में कोकीन और हेरोइन सप्लाई करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 105.5 ग्राम कोकीन और 19.77 ग्राम हेरोइन बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंडीगढ़ सेक्टर-38 निवासी दीपक थापा, पूर्वी अफ्रीका निवासी चार्ली सगाना और नाइजीरिया निवासी डेनियल के रूप में हुई है।

उधर, एसपी केतन बंसल ने कहा कि एमएचए के आदेश पर एनटीएफ का गठन चंडीगढ़ में किया गया था और यह पहला मामला दर्ज हुआ है। इन आरोपियों को थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया है.

एसपी केतन बंसल ने बताया कि पुलिस ने पहले आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया था. उसे कोर्ट में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी दीपक ने अपने दो अन्य साथियों के बारे में बताया जहां से वह हेरोइन और कोकीन लाता था. जिसके बाद इंस्पेक्टर सतविंदर के नेतृत्व में टीम दिल्ली पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी दीपक ने बिट्टू नाम के शख्स की हत्या कर दी थी. उस मामले में पुलिस ने बिट्टू के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद आरोपी बुड़ैल जेल में रहा और वहीं उसकी मुलाकात नाइजीरियन से हुई।

एसपी केतन बंसल ने बताया कि आरोपी चार्ली अपना नाम बदलकर भारत आया था लेकिन उसका वीजा जुलाई 2023 तक वैध था और वीजा खत्म होने के बाद वह वापस नहीं लौटा. दूसरा आरोपी डेनियल 24 जनवरी 2024 को 2 महीने की मेडिकल लीव पर नाइजीरिया से भारत आया था, लेकिन उसका वीजा भी 24 मार्च 2023 को खत्म हो गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा. एसपी केतन बंसल ने बताया कि आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

(For more news apart fromChandigarh Police arrested 3 drug smugglers including 2 foreigners, recovered cocaine and heroin, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM