खबरे |

खबरे |

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्से कोहरे की चपेट में, कड़ाके की ठंड से....
Published : Dec 22, 2022, 3:17 pm IST
Updated : Dec 22, 2022, 3:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Many parts of Haryana and Punjab are in the grip of fog due to severe cold.
Many parts of Haryana and Punjab are in the grip of fog due to severe cold.

विभाग के अनुसार हरियाणा में महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक ठंड रही जहां पारा 4.9 डिग्री तक लुढ़क गया।

चंडीगढ़ : हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता घट गयी तथा इन दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के नीचे चला गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, हरियाणा में अंबाला, हिसार, करनाल, नारनौल, भिवानी और सिरसा समेत कई स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता घट गयी।

उन्होंने बताया कि पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, बठिंडा और फरीदकोट में भी ऐसी ही स्थिति रही। चंडीगढ़ में भी सुबह में कोहरा छाया रहा। इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग की मौसम रिपोर्ट के अनुसार पंजाब का गुरदासपुर राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग के मुताबिक अमृतसर में 8.4 डिग्री, लुधियाना में आठ डिग्री, पटियाला में 8.2 डिग्री, बठिंडा में 5.8 डिग्री और मोहाली में 8.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग के अनुसार हरियाणा में महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक ठंड रही जहां पारा 4.9 डिग्री तक लुढ़क गया। हिसार में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री, करनाल में 8.2 डिग्री, अंबाला में 8.4 डिग्री, भिवानी में 6.2 डिग्री, सिरसा में 9.2 डिग्री और रोहतक में 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM