खबरे |

खबरे |

Chandigarh News: चंडीगढ़ में बारिश से मौसम सुहाना आज भी छाएंगे बादल
Published : Aug 25, 2024, 10:33 am IST
Updated : Aug 25, 2024, 10:33 am IST
SHARE ARTICLE
Weather pleasant due to rain in Chandigarh, clouds will remain even today news
Weather pleasant due to rain in Chandigarh, clouds will remain even today news

वहीं चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को भी शहर में बादल छाए रह सकते हैं।

Chandigarh Weather News In Hindi: चंडीगढ़ शहर के कई इलाकों में शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब जोरदार बारिश हुई। बारिश दो घंटे तक जारी रही। इसके बाद हल्की धूप निकल गई लेकिन बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया। तापमान भी सामान्य के करीब पहुंच गया।  वहीं चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को भी शहर में बादल छाए रह सकते हैं।

शहर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार सुबह 8:30 से लेकर शनिवार सुबह 8:30 बजे के बीच 3.6 एमएम बारिश हुई और शनिवार को सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम 5:30 के बीच 8.1 एमएम बारिश हुई है। इस सीजन में एक जून से लेकर अब तक कुल 520.9 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि, अभी भी यह सामान्य से 23 फीसदी कम है। रविवार को भी हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है

वहीं इस दौरान शहर में शनिवार को ढाई घंटे झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, जीरकपुर और बनूड़ का इलाका सूखा ही रहा। जिले में सुबह से ही बादल छाए थे। दोपहर लगभग 1.30 बजे अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो करीब 4 बजे तक हुई। उधर, पंचकूला में दिन भर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी भी हुई लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश दो दिन बाद बारिश की संभावना है।

(For more news apart from Weather pleasant due to rain in Chandigarh news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM