खबरे |

खबरे |

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में देर रात की बारिश से मिली राहत, आज बादल छाने की संभावना
Published : Jul 29, 2024, 9:32 am IST
Updated : Jul 30, 2024, 9:19 am IST
SHARE ARTICLE
 Chandigarh Weather Update 29 july news in hindi
Chandigarh Weather Update 29 july news in hindi

इस बार मानसून सीजन के दौरान चंडीगढ़ में हल्की बारिश हुई है।

Chandigarh Weather Update:  चंडीगढ़ के मौसम में बदलाव हुआ है. पिछले कई दिनों से लोग गर्मी और उमस से परेशान थे, लेकिन देर रात कई इलाकों में हुई बारिश के बाद थोड़ी राहत मिली है. इससे तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने 30 जुलाई और 31 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

इस बार मानसून सीजन के दौरान चंडीगढ़ में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 1 जून से अब तक 196.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की है. जो सामान्य बारिश से 50.9% कम है. ऐसा कई सालों बाद देखने को मिल रहा है, जब चंडीगढ़ में इतनी कम बारिश हुई है. पिछले साल अकेले जुलाई महीने में 693.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. जो पिछले कई सालों में सबसे ज्यादा था. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में चंडीगढ़ में अच्छी बारिश होगी.

कई जिलों में बारिश के आसार
बात अगर पंजाब की करे तो मौसम विभाग ने यहां आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट हिमाचल प्रदेश के साथ लगते जिलों के लिए जारी किया गया है.

तापमान बढ़ेगा
मौसम विभाग के मुताबिक, कल राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था. आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. कल 30 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके बाद बारिश के कारण तापमान में लगातार गिरावट होगी. इस समय हवा में अधिकतम आर्द्रता 83% है। जबकि न्यूनतम आर्द्रता 49% है. जिससे उमस बढ़ती जा रही है।

(For More News Apart from  Chandigarh Weather Update 29 july news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM