खबरे |

खबरे |

Budget 2024: बजट 2024-25 में जानिए क्या हुआ सस्ता, किसमें आई तेजी!
Published : Feb 1, 2024, 2:34 pm IST
Updated : Feb 1, 2024, 3:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Interim Budget 2024, know what becomes cheaper and expensive
Interim Budget 2024, know what becomes cheaper and expensive

इस दौरान पिछले साल के मुकाबले कई खाद्य पदार्थों के साथ कुछ एक चीजों पर इसका असर जरूर देखने को मिला।

Interim Budget 2024, what becomes cheaper and expensive? केंद्र की भाजपा सरकार ने आज अपना अंतरिम बजट 2.0 पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण शुरू करते ही इस बजट का केंद्र युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों पर फोकस रहने की बात कही। बता दें कि इस बजट के आने से आम लोगों को किसी भी तरह की राहत नहीं मिली।

Interim Budget 2024, what becomes cheaper and expensive?

केंद्र के इस बजट से कुछ भी सस्ता या महंगा तो नहीं हुआ! हालांकि इस दौरान पिछले साल के मुकाबले कई खाद्य पदार्थों के साथ कुछ एक चीजों पर इसका असर जरूर देखने को मिला।

Major developments amidst Interim Budget 2024 presentation

तो चलिए जानते है कि इस दौरान पिछले साल 2023 के मुकाबले इस साल बजट 2024-25 के पेश होने से खाद्य पदार्थों के साथ-साथ घरेलू गैस और पेट्रोल पर इसका कैसा असर देखने को मिला।

बजट 2024-25 का घरेलू गैस पर बड़ा असर

बता दें कि केंद्र सरकार के इस बजट का असर घरेलू गैस पर देखने को मिला। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कमी देखी गई। जहां 1 जनवरी 2023 में गैस सिलेंडर की कीमत 1053 थी, वहीं अब गैस के दामों में कमी आई है। गैस के दामों में 150 रुपये की कमी के साथ अब गैस का सिलेंडर 903 रुपये पर पहुंच गया है। जिससे आम लोगों को इससे जरुर राहत मिली है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी गिरावट देखने को मिली। 1 जनवरी 2023 में जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1769 रुपये थी। वहीं अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1757 का हो गया है। जिसमें 12 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

पेट्रोल-डीजल के दाम न घटे न बढ़े!

केंद्र सरकार के इस बजट का असर पेट्रोल के दामों पर देखने को नहीं मिला। इस दौरान दिल्ली में 1 जनवरी 2023 को पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिका। वहीं आज 1 फरवरी को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा हैं। हालांकि हर साल बजट पेश होने पर पेट्रोल-डीजल के दामों पर इसका असर जरूर देखने को मिलाता है। लेकिन इस साल के बजट में इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। वहीं पिछले साले के मुकाबले सरकार के बजट पेश होने के बाद भी न तो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े ना ही घटे। 

खाद्य पदार्थों पर दिखा मिली जुला असर

केंद्र के इस बजट के पेश होने से खाद्य पदार्थों में कई तरह का उतार चढ़ाव देखने को मिला। खाद्य तेल और दालों के दाम में भी आया उछाल। बता दे कि इस दौरान आटा, चावल के साथ शक्कर के दामों में भी इसका असर रहा। बता दें कि पिछले साल के मुकाबले इस साल आटे के भाव में 0.21 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिला। जिसके चलते अब आटा 36.81 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है। वहीं चावल के दामों में 5.61 रुपये का उछाल आया। वहीं अब चावल 43.23 आटे की कीमत प्रति रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है। वहीं खाद्य तेल की बात करें तो उसमें जरूर लोगों को राहत मिली इस दौरान तेल की कीमतों में सीधे तौर पर 28 रुपये की गिरावट देखी गई। जिसके चलते सोयाबीन के तेल की कीमत 121 रुपये पहुंच गई हैं।

दाल और शक्कर के दामों पर पड़ा असर

हर घर में पकने वाली दालों के दामों में इस दौरान उछाल देखने को मिला। पहले के मुकाबले तुअर दाल की कीमत में सबसे ज्यादा 43 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं मिठी शक्कर के दाम में भी तेजी देखी गई और शक्कर के दाम में 3.21 रुपये का उछाल आया है। वहीं इस साल के बजट से पहले दूध के दामों में भी उछाल आया था, जिसके बाद लोगों को इस बजट के आने से भी कोई लाभ नहीं मिला। वहीं दूध की कीमत इस दौरान 58.06 है। जबकि पिछले साल जनवरी 2023 में दूध 54.96 रुपये बिक रहा था।

कुल मिलाकर बात की जाए तो इस बजट के आने से आम लोगों को कोई खासी राहत नहीं मिली। लेकिन इस दौरान आने वाले चुनावों के बाद बनने वाली सरकार से लोगों को जरूरत राहत मिलने की उम्मीद है।

(For more news apart from ‘Interim Budget 2024, what becomes cheaper and expensive?’ Stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM