खबरे |

खबरे |

केजरीवाल ने ‘आप’ के विधायकों और एमसीडी पार्षदों की बुलाई बैठक
Published : Mar 1, 2023, 4:19 pm IST
Updated : Mar 1, 2023, 4:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Kejriwal calls meeting of AAP MLAs and MCD councilors
Kejriwal calls meeting of AAP MLAs and MCD councilors

यह बैठक मुख्यमंत्री के आवास पर होगी।

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हालिया घटनाक्रमों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) की भावी रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुधवार को पार्टी के विधायकों और एमसीडी पार्षदों की बैठक बुलाई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार ‘आप’ के दो मंत्रियों-मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफा देने के एक दिन बाद बुलाई गई यह बैठक मुख्यमंत्री के आवास पर होगी।

एक सूत्र ने कहा, “बैठक के दौरान इस बात पर चर्चा होने की संभावना है कि पिछले कुछ दिनों में हुए घटनाक्रमों के बाद पार्टी की रणनीति क्या रहेगी।” दिल्ली सरकार के कुल 33 में से 18 विभाग संभाल रहे सिसोदिया को जहां दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा बीते रविवार को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, मौजूदा समय में तिहाड़ जेल में बंद जैन को प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल मई में धनशोधन से जुड़े एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

हालांकि, जैन बिना किसी विभाग के दिल्ली सरकार में मंत्री पद पर बने हुए थे। सूत्रों ने कहा कि दोनों इस्तीफे 28 फरवरी को दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना को स्वीकृति के लिए भेज दिए गए थे।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM