खबरे |

खबरे |

Food Festival: ‘फूड फेस्टिवल’ में एशिया के लजीज व्यंजनों की हुई पेशकश
Published : Jul 1, 2023, 6:31 pm IST
Updated : Jul 1, 2023, 6:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Delicious dishes of Asia offered in 'Food Festival'
Delicious dishes of Asia offered in 'Food Festival'

जिसका आनंद दुनिया के सबसे बड़े महाद्वीप में लिया जाता है।

New Delhi: कोरिया के बाओ से लेकर स्वादिष्ट चीनी चिकन और चिव डिम सम तक ‘फूड फेस्टिवल’ ने एशिया के लजीज व्यंजन को एक मेज पर ला दिया है, जिसका आनंद दुनिया के सबसे बड़े महाद्वीप में लिया जाता है।

गुरुग्राम में रेस्तरां द बारबेक्यू टाइम्स (बीबीक्यू) इस उत्सव में एक ही स्थान पर सर्वश्रेष्ठ चीनी, जापानी, बर्मी, मलेशियाई, इंडोनेशियाई, वियतनामी और थाई व्यंजन उपलब्ध कराने का वादा करता है।

बीबीक्यू के संस्थापक कंवल प्रीत सिंह ने कहा, ‘‘हम एशिया फूड फेस्टिवल की शुरुआत करते हुए रोमांचित हैं, जो पाक कला का उत्सव है। यह मेहमानों को एशिया के जीवंत स्वादों से रूबरू कराता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विस्तार से सावधानीपूर्वक ध्यान देने के साथ विशेषज्ञ शेफ की हमारी टीम ने कुशलतापूर्वक एक मेनू तैयार किया है जो क्षेत्र की समृद्ध और विविध पाक विरासत को प्रदर्शित करता है।’’

मेनू में थाई मैंगो डिपिंग सॉस के साथ ‘वेजी स्प्रिंग रोल्स’, ‘टेम्पुरा फ्राइड थाई वेजिटेबल’, ‘एशियन चिकन साटे’, ‘सोम टॉम सलाद’, ‘मैंगो लेमनग्रास पन्ना कोटा’, ‘चिकन लेट्यूस रैप्स’ सहित और ‘तेरीयाकी ग्लेज्ड सीसेम पोटैटो’ जैसे विविध प्रकार के व्यंजन शामिल हैं। इस उत्सव का आयोजन 10 जुलाई तक होगा।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM