खबरे |

खबरे |

UCC लागू करने का यह सही समय, विपक्ष को सांप्रदायिक राजनीति से दूर रहना चाहिए: अब्बास नकवी
Published : Jul 1, 2023, 4:38 pm IST
Updated : Jul 1, 2023, 4:38 pm IST
SHARE ARTICLE
 Abbas Naqvi
Abbas Naqvi

उन्होंने आरोप लगाया कि सुधार करने के बजाय कांग्रेस एक बार फिर उसी भूल को दोहरा रही है।

New Delhi: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का यह सही समय है। नकवी ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और सांप्रदायिक राजनीति से दूर रहें।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस समावेशी सुधार को लागू करने का यह सही समय है। इस कानून के लिहाज से यह अभी या कभी नहीं की स्थिति है।’’उन्होंने कहा कि यूसीसी सभी के लिए समानता और न्याय सुनिश्चित करेगा।

 यूसीसी का आशय एक साझा कानून से है जो देश के सभी नागरिकों पर लागू होता है और विवाह, विवाह विच्छेद, उत्तराधिकार और गोद लेने समेत अन्य निजी मामलों से निपटने में यह धर्म पर आधारित नहीं होगा।

देश का मिजाज सांप्रदायिक साजिश करने वाले उन लोगों के शिकंजे से स्वतंत्र यूसीसी बनाना है, जिन्होंने इसे पिछले सात दशकों से अपनी संकीर्ण मानसिकता और स्वार्थ के लिए बंधक बना रखा है।

विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यूसीसी जैसे प्रगतिशील कानून को लेकर संप्रदायिक राजनीति का एकमात्र मुंहतोड़ जवाब अंतररात्मा की आवाज सुनना है। यूसीसी सभी के लिए समानता और न्याय सुनिश्चित करेगा।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सांप्रदायिक भ्रम और यूसीसी पर विरोधाभास को दूर करने के लिए विपक्षी दलों को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए। नकवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा वर्ष 1985 में की गई ‘क्षणभर की गलती’ देश के लिए ‘दशकों तक का दंड’ बन गई, जब इस पार्टी ने शाह बानो मामले में समावेशी सुधार पर सांप्रदायिक हमले के लिए संसद में अपने संख्या बल का ‘दुरुपयोग’ किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सुधार करने के बजाय कांग्रेस एक बार फिर उसी भूल को दोहरा रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM