खबरे |

खबरे |

पहलवानों के वकील ने जांच पर उठाए सवाल, कहा- शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज करने का तरीका सही नहीं
Published : Sep 1, 2023, 4:38 pm IST
Updated : Sep 1, 2023, 4:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Wrestlers' lawyer raised questions on the investigation
Wrestlers' lawyer raised questions on the investigation

सुनवाई के दौरान वकील रेबेका जॉन ने महिला पहलवानों से जिरह शुरू की.

नई दिल्ली - बृजभूषण शरण सिंह पर लगे महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान बृजभूषण शरण सिंह भी मौजूद थे. अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी. सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस के वकील ने अपनी दलीलें पेश करने के लिए कोर्ट से समय मांगा है. सुनवाई के दौरान वकील रेबेका जॉन ने महिला पहलवानों से जिरह शुरू की.

महिला पहलवानों के वकील ने कहा कि सभी मामले एक ही व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किए गए हैं. सभी शिकायतकर्ता ने एक ही तरह के अपराध के बारे में बताया है। यदि कोई अभियुक्त एक से अधिक अपराध करता है, तो अभियुक्त को सभी आरोपों का सामना करना पड़ता है। यदि कोई अपराध विदेश में किया जाता है तो मुकदमा चलाने के लिए अनुमति की आवश्यकता होती है, यदि अपराध देश में किया जाता है तो इसकी आवश्यकता नहीं होती है।

वकील रेबिका जॉन ने कहा कि कोई ओवर साइट कमेटी नियमों के हिसाब से नहीं बनाई गई, जो भी रिपोर्ट बनाई गई उसके कोई नतीजे नहीं है। वीडियो रिकॉर्डिंग बार-बार बाधित हो रही है. समिति ने अपना कोई निष्कर्ष निकाले बिना केवल यह बताया कि किसने क्या कहा।

ओवर साइट कमेटी में कोई भी बाहर का व्यक्ति जो गैर सरकारी संस्था से जुड़ा हुआ है कमेटी में शामिल नहीं था। रेबेका जॉन ने कहा कि उस समय गुस्सा था, जिसके कारण एक समिति का गठन किया गया। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बृजभूषण को क्लीन चिट नहीं दी है. जिस तरह से शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किये गये वह सही नहीं है. यह सिर्फ समय की बर्बादी थी.FIR में जो आरोप लगाए गए और जो बातें चार्जशीट में कही गई थीं, यह आरोपी के खिलाफ आरोप तय करने के लिए काफी है। इस कोर्ट के पास क्षेत्राधिकार भी है।
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM