खबरे |

खबरे |

लड़की का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बना उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें कर रहा था पोस्ट, युवक गिरफ्तार
Published : Apr 4, 2023, 4:30 pm IST
Updated : Apr 4, 2023, 4:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Fake Instagram account of girl was posting objectionable pictures of her, youth arrested
Fake Instagram account of girl was posting objectionable pictures of her, youth arrested

लड़की ने उससे बात करने से मना कर दिया और सारे संपर्क खत्म कर लिए। इसके बाद कुमार ने फर्जी अकाउंट बनाया।

New Delhi: सोशल मीडिया पर एक नाबालिग लड़की का कथित रूप से फर्जी अकाउंट (प्रोफाइल) बनाने, उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और मोबाइल नंबर साझा करने के आरोप में युवक (22) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी अरुण कुमार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का रहने वाला है और एक 'कैटरर' के यहां श्रमिक के तौर पर काम करता है।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लड़की और आरोपी संपर्क में आए। बाद में लड़की ने उससे बात करने से मना कर दिया और सारे संपर्क खत्म कर लिए। इसके बाद कुमार ने फर्जी अकाउंट बनाया।

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रोहित मीणा ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। उसने आरोप लगाया कि किसी ने इंस्टाग्राम पर उसके नाम से एक फर्जी अकाउंट बनाया और आपत्तिजनक तस्वीरें व उसका मोबाइल नंबर वहां साझा कर दिया।

डीसीपी ने बताया कि जांच के बाद कुमार को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि कुमार का मोबाइल फोन (जिसका इस्तेमाल फर्जी आईडी बनाने के लिए किया गया था) बरामद कर लिया गया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM