खबरे |

खबरे |

Delhi Coaching Centre Students Death Case News: कोर्ट ने 6 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Published : Sep 4, 2024, 1:19 pm IST
Updated : Sep 4, 2024, 1:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi Coaching Centre Students Death Case Court sent 6 accused to judicial custody for 14 days news in hindi
Delhi Coaching Centre Students Death Case Court sent 6 accused to judicial custody for 14 days news in hindi

सीबीआई की चार दिन की हिरासत की मियाद खत्म होने पर आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया गया था।

Delhi Coaching Centre Students Death Case News: दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में डूबने से तीन छात्रों की मौत मामले में दिल्ली की एक अदालत ने  ने गिरफ्तार 6 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
 
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निशांत गर्ग ने अभिषेक गुप्ता, देशपाल सिंह, तजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, सरबजीत सिंह और परविंदर सिंह को 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

न्यायाधीश ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर आरोपियों की न्यायिक हिरासत के अनुरोध वाले एक आवेदन पर यह आदेश पारित किया। सीबीआई की चार दिन की हिरासत की मियाद खत्म होने पर आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया गया था। केंद्रीय एजेंसी ने अदालत को बताया कि आगे आरोपियों से हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है।

गौर हो कि 27 जुलाई की शाम को हुई भारी बारिश के बाद कोचिंग सेंटर के  बेसमेंट में पानी भरने से तीन सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे अभियार्थियों सोनी (21), श्रेया यादव (25) और नेविन डेल्विन (29) की डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद कोचिंग में छात्रों की सुरक्षा को लेकर विरोध हुआ . इसके बाद 2 अगस्त को कोर्ट ने इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी.

सीबीआई ने आपराधिक लापरवाही, कर्तव्यों की उपेक्षा और भ्रष्ट आचरण समेत विभिन्न कथित अपराधों के लिए मामला दायर किया है।

(For more news apart from film 'Delhi Coaching Centre Students Death Case Court sent 6 accused to judicial custody for 14 days news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM