खबरे |

खबरे |

सैन्यकर्मी के नाम पर लोगों को ठगने वाले साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार
Published : May 5, 2023, 2:24 pm IST
Updated : May 5, 2023, 2:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Cyber ​​crime gang cheating people in the name of military personnel busted, 10 arrested
Cyber ​​crime gang cheating people in the name of military personnel busted, 10 arrested

इस गिरोह और उसके सरगना के खिलाफ गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में पुलिस में मामले दर्ज हैं.

 New Delhi: सुरक्षा एजेंसियों ने सैन्यकर्मी बनकर 60 से अधिक लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इस संगठन के 10 कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुणे स्थित दक्षिणी सैन्य कमान की सैन्य खुफिया (एमआई) इकाई द्वारा साझा की गई शुरुआती जानकारी के आधार पर कई एजेंसियों ने इस संबंध में अभियान चलाया।

‘‘कुख्यात’’ साइबर अपराधी और मामले में कथित सरगना संजीव कुमार (30) को सबसे पहले राजस्थान में भरतपुर से पुलिस ने पकड़ा और हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने एमआई के साथ मिलकर उससे पूछताछ की।

उन्होंने बताया कि इसके बाद हरियाणा के कैथल जिले में नूंह और डीग में छापा मारा गया और सैन्यकर्मी बनकर भोले भाले लोगों को ठगने के आरोप में नौ लोगों को पकड़ा गया। एक अधिकारी ने बताया कि ये कथित आपराधिक गिरोह घर किराए पर देने वाली ऑनलाइन वेबसाइट एवं अन्य वेबसाइट के जरिए अपने शिकार की पहचान करता और दीपक बजरंग पवार के नाम पर एक सेवारत सैन्यकर्मी का फर्जी दस्तावेज दिखाकर उन्हें अपने झांसे में लेता था।

जांच अधिकारियों ने पाया कि साइबर अपराधी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से संचालन कर रहे थे और वे कई सिम कार्ड, मोबाइल फोन एवं बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। इस गिरोह और उसके सरगना के खिलाफ गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में पुलिस में मामले दर्ज हैं.

Location: India, Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM