खबरे |

खबरे |

Delhi Weather Update: दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
Published : Jul 5, 2023, 11:40 am IST
Updated : Jul 5, 2023, 11:40 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

New Delhi: दिल्ली में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ आने और प्रमुख सड़कों पर यातायात की आवाजाही बाधित होने की चेतावनी दी है। दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है जो साल के इस वक्त के लिए सामान्य है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भी बारिश दर्ज की गयी और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अगले छह से सात दिन बादल छाए रहने और कभी-कभार बारिश होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

दिल्ली में पिछले चार महीनों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गयी है। मार्च में 17.4 मिमी सामान्य बारिश की तुलना में 53.2 मिमी, अप्रैल में 16.3 मिमी की तुलना में 20.1 मिमी, मई में 30.7 मिमी की तुलना में 111 मिमी और जून में 74.1 मिमी की तुलना में 101.7 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

आईएमडी ने जुलाई में देश में सामान्य बारिश (94 से 106 प्रतिशत) का अनुमान जताया है। बहरहाल उसने उत्तरपश्चिमी, पूर्वोत्तर और दक्षिणपूर्वी भारत के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान जताया है।

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM