खबरे |

खबरे |

Delhi Crime: दिल्ली में सामूहिक बलात्कार के मामले में वांछित युवक उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से गिरफ्तार
Published : Aug 5, 2023, 4:39 pm IST
Updated : Aug 5, 2023, 4:39 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

किशोरी के बयान के आधार पर पांचों आरोपी के खिलाफ यहां स्वरूप नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर किया गया है।

New Delhi: एक किशोरी से कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में वांछित 23 वर्षीय युवक को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया गया।  पुलिस ने कहा कि 23 जून को किशोरी से दो लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया और इसके बाद उसी दिन जब वह घर लौट रही थी तो तीन अन्य लोगों ने उससे दुष्कर्म किया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, किशोरी ने आरोप लगाया है कि उसके परिचित दो लोगों मोहम्मद मिराज और एक नाबालिग ने पहले उसे शारीरिक चोटें पहुंचाईं फिर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। जब किशोरी घर लौट रही थी तो रास्ते में उसके मामा मिले जिन्हें उसने सारी घटना बता दी। किशोरी के मामा ने दो अन्य लोगों करन सिंह और एक नाबालिग को उसे घर छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद दोनों उसे एक कमल सिंह नाम के व्यक्ति के घर ले गए, जहां तीनों ने उससे सामूहिक बलात्कार किया।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर पांचों आरोपी के खिलाफ यहां स्वरूप नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर किया गया है। इस मामले में मिराज और दो नाबालिगों को पहले ही पकड़ लिया गया था जबकि करन और कमल फरार चल रहे थे।

 करन के छिपने के ठिकाने के बारे में एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को मैनपुरी के मकरंदपुर गांव में छापा मारकर करन को गिरफ्तार कर लिया गया।  पुलिस ने बताया कि करन स्वरूप नगर का निवासी है और वह इससे पहले हत्या के प्रयास, झपटमारी,चोरी और हथियार कानून के पांच मामलों में शामिल था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM