खबरे |

खबरे |

कंझावला घटना: युवती की सहेली को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया
Published : Jan 6, 2023, 4:06 pm IST
Updated : Jan 6, 2023, 4:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Kanjhawala incident: Girl's friend called to join investigation
Kanjhawala incident: Girl's friend called to join investigation

कंझावला में रविवार की रात अंजली सिंह (20) की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब 12 किमी घसीटते हुई ले गई।...

New Delhi : दिल्ली पुलिस ने कंझावला में कार से कथित तौर पर घसीटे जाने की घटना में जान गंवाने वाली युवती के साथ स्कूटी पर सवार उसकी सहेली को मामले की जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है।

कंझावला में रविवार की रात अंजली सिंह (20) की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब 12 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। घटना में युवती की मौत हो गई थी। घटना के समय युवती के साथ मौजूद उसकी सहेली निधि ने कहा था कि वह स्कूटी से गिरने के बाद ‘‘डर’’ के कारण मौके से भाग गई थी।

पुलिस को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने के बाद निधि का पता चला था। उसने मंगलवार को पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज करावाया था।

दिल्ली पुलिस आयुक्त (बाहरी) हरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा, ‘‘ ऐसी खबरें हैं कि निधि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह स्पष्ट किया जाता है कि उसे जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।’’.

इससे पहले पुलिस ने बताया कि उसने मामले में एक और आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार किया है।.

हादसे के समय कथित तौर पर कार में सवार दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आशुतोष पर आरोपियों को बचाने की कोशिश करने का आरोप है। इसी आरोप में पुलिस आरोपी अमित खन्ना के भाई अंकुश खन्ना की भी तलाश कर रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM