खबरे |

खबरे |

श्रद्धा हत्याकांड : 'आफताब ने मेरी बेटी के शरीर को शौचालय में काटा', श्रद्धा के पिता ने अदालत से कहा
Published : Aug 6, 2023, 11:04 am IST
Updated : Aug 6, 2023, 11:04 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

श्रद्धा के लिव-इन पार्टनर ने उसकी बड़ी बेरहमी से  हत्या कर दी थी.

New Delhi: साल के शुरुआत सामने आई श्रद्धा मर्डर केस ने सभी को हैरान कर दिया था. श्रद्धा के लिव-इन पार्टनर ने उसकी बड़ी बेरहमी से  हत्या कर दी थी. वहीं अब श्रद्धा के पिता ने अदालत से कहा कि उनकी बेटी की हत्या के आरोपी उसके ‘लिव-इन’ साथी आफताब अमीन पूनावाला ने अपने किराए के घर के शौचालय में श्रद्धा के शरीर के टुकड़े किए और उन्हें छतरपुर पहाड़ी पर फेंक दिया।

श्रद्धा के पिता विकास मदन वालकर ने दिल्ली की एक अदालत के सामने गवाही दी कि पूनावाला ने छतरपुर एन्क्लेव में '100 फुटा रोड' पर शमशान घाट मंदिर (श्मशान भूमि मंदिर) के पीछे नाले पर पहुंचकर, ठीक उसी जगह की ओर इशारा किया जहां उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े फेंके थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने बाद में उस स्थान से श्रद्धा की लगभग 13 हड्डियां बरामद कीं। दिल्ली की अदालत सनसनीखेज हत्या मामले में गवाहों की गवाही दर्ज कर रही थी।

श्रद्धा वालकर आरोपी के साथ ‘लिव-इन’ संबंध में थी। उसकी पिछले साल 18 मई को पूनावाला ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी पर आरोप है कि उसने पुलिस और जनता से बचने के लिए उसके शव को आरी से काटकर टुकड़ों को शहर भर में सुनसान जगहों पर फेंकने से पहले कई दिनों तक फ्रिज में रखा था। उसके शरीर के कई अंग बाद में पास के जंगल में पाए गए।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ के समक्ष सरकारी अभियोजक द्वारा अभियोजन गवाह के रूप में विकास मदन वालकर से जिरह की गई। उन्होंने गवाही दी कि पूनावाला ने 18 मई, 2022 को श्रद्धा का गला घोंट दिया और फिर उसके शव के को आसानी से फेंकने के लिए उसे छोटे टुकड़ों में काट दिया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार के लिए निर्धारित की।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM