खबरे |

खबरे |

G20 : दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर 8 से 10 सितंबर तक ट्रेन सेवा सुबह चार बजे होगी शुरू
Published : Sep 6, 2023, 3:21 pm IST
Updated : Sep 6, 2023, 3:21 pm IST
SHARE ARTICLE
G20: Train service will start at 4 am on all lines of Delhi Metro from 8 to 10 September.
G20: Train service will start at 4 am on all lines of Delhi Metro from 8 to 10 September.

यह विशाल कार्यक्रम नौ से 10 सितंबर तक प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र ‘भारत मंडपम’ में आयोजित होगा।

New Delhi: जी20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए आठ से 10 सितंबर तक दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से ट्रेन सेवा सुबह चार बजे शुरू होगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि इसके अलावा, उच्चतम न्यायालय, पटेल चौक और आर के आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा आठ सितंबर सुबह चार बजे से 11 सितंबर दोपहर तक बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के लिए ड्यूटी देने वाले अधिकारियों, सुरक्षा, कानून और व्यवस्था, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात लोगों और पुलिस जवान और अन्य सहायक एजेंसियों के कर्मचारियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है।

यह विशाल कार्यक्रम नौ से 10 सितंबर तक प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र ‘भारत मंडपम’ में आयोजित होगा।डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं तीन दिन यानी आठ, नौ और 10 सितंबर को टर्मिनल स्टेशनों से सुबह चार बजे से शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन चलेंगी और इसके बाद सामान्य दिनों की समय सारिणी के अनुसार ट्रेन चलेंगी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM