खबरे |

खबरे |

ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को दिए गए नोटिस वापस लेने की मांग करेंगे : आतिशी
Published : Oct 7, 2023, 11:23 am IST
Updated : Oct 7, 2023, 11:23 am IST
SHARE ARTICLE
Will demand withdrawal of notices given to online gaming companies: Atishi
Will demand withdrawal of notices given to online gaming companies: Atishi

उन्होंने कहा कि शनिवार को होने वाली वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक में इन नोटिस को वापस लेने की मांग की जाएगी।

New Delhi: दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा कि ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को दिए गए 1.5 लाख करोड़ रुपये के कर चोरी के नोटिस उन्हें समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि शनिवार को होने वाली वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक में इन नोटिस को वापस लेने की मांग की जाएगी।

दिल्ली की वित्त मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र 50,000 युवाओं के रोजगार का जरिया है और यह 17,000 करोड़ का विदेशी निवेश आकर्षित करता है, इसलिए जरूरी है कि इस उद्योग की रक्षा करने के लिए कर चोरी से जुड़े नोटिस वापस लिए जाएं।. उन्होंने कहा कि ‘‘अस्थिर, अनियमित कर वातावरण’’ ऑनलाइन गेमिंग उद्योग में विदेशी निवेशकों को रोकेगा और देश में समग्र स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करेगा। आतिशी ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग उद्योग पर 28 प्रतिशत कर सहित जीएसटी परिषद के पूर्व के फैसलों ने प्रतिकूल प्रभाव डाला है।

जीएसटी परिषद की शनिवार को दिल्ली में बैठक होनी है, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। इससे पहले दो अगस्त को हुई बैठक में परिषद ने कसीनो, हॉर्स रेसिंग (घोड़ों की दौड़) और ऑनलाइन गेमिंग पर कर में स्पष्टता लाने के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून में संशोधन को मंजूरी दी थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM