खबरे |

खबरे |

मंजूरी के लिए उपराज्यपाल के पास भेजी जा रही है ऐप-आधारित बस सेवा योजना: केजरीवाल
Published : May 8, 2023, 4:09 pm IST
Updated : May 8, 2023, 4:09 pm IST
SHARE ARTICLE
App-based bus service plan being sent to Lt Governor for approval: Kejriwal
App-based bus service plan being sent to Lt Governor for approval: Kejriwal

एक जनवरी, 2024 के बाद खरीदी जाने वाली बसें इलेक्ट्रिक होंगी। ऐप के जरिए बसों में सीट बुक होगी।’’

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर ‘प्राइवेट एग्रीगेटर्स’ के माध्यम से ‘प्रीमियम’ बस सेवा शुरू करने संबंधी योजना को मंजूरी के लिए उपराज्यपाल वी के सक्सेना के पास भेज रही है। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि योजना को मंजूरी मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद हम जनता की प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए ‘योजना’ को ऑनलाइन साझा करेंगे।’’ केजरीवाल ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे, सतर्कता बटन और वातानुकूलित बसें मध्यम और उच्च मध्यम वर्ग को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘योजना निर्धारित करती है कि ‘एग्रीगेटर्स’ द्वारा तीन वर्ष से अधिक पुरानी किसी भी बस का उपयोग नहीं किया जाएगा। एक जनवरी, 2024 के बाद खरीदी जाने वाली बसें इलेक्ट्रिक होंगी। ऐप के जरिए बसों में सीट बुक होगी।’’

उन्होंने कहा कि इन बसों की टिकट की कीमतें दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) टिकट की तुलना में अधिक होंगी। इसलिए, इसमें महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का कोई प्रावधान नहीं होगा।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM