खबरे |

खबरे |

Delhi government scheme: पानी के बिलों के लिए दिल्ली सरकार ला रही योजना, भारी भरकम बिलों से मिलेगी राहत
Published : Feb 9, 2024, 8:05 pm IST
Updated : Feb 9, 2024, 8:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi government scheme: One Time Water Bill Settlement
Delhi government scheme: One Time Water Bill Settlement

योजना से दिल्ली जल बोर्ड में 1400 करोड़ रुपये का राजस्व आएगा- जल मंत्री आतिशी 

Delhi government scheme news in hindi: दिल्लीवासी काफी लंबे समय से पाने के भारी भरकम बिलों की समस्या से परेशान हो रहे है। वहीं लोगों द्वारा लगातार सरकार से मामले के समाधान की मांग की जा रही है। ताकि लोगों को इस समस्या से जल्द समाधान मिल सके। बता दें कि इसको लेकर कई बार शिकायत मिलने के बाद अब केजरीवाल सरकार ने समाधान लाने के लिए नई योजना की तैयारी शुरू कर दी है। जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक कार्यक्रम के संबोधन में दी। 

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा की जल्द ही प्रदेश सरकार दिल्ली में पानी के बिलों को लेकर आ रही परेशानी से समाधान करेगी। जिसके लिए सरकार जल्द ही वन टाइम वाटर बिल सेटलमेंट योजना लेकर आ रही है। ताकि लोगों को इन भारी भरकम बिलों की समस्या से छुटकारा मिल सके। 

योजना से दिल्ली जल बोर्ड को होगा फायदा- जल मंत्री आतिशी 

बता दें कि आज एक प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने इस योजना को लेकर जानकारी लोगों के साथ साझा की उन्होंने कहा की, "पानी का बिल आजकल दिल्ली की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है, लोग इस मुद्दे को सीएम की सार्वजनिक सभाओं में भी उठा रहे हैं। यह समस्या विभिन्न कारणों से हो सकती है... इस मुद्दे को हल करें और दिल्ली जल बोर्ड में राजस्व लाने के लिए हम यह एकमुश्त निपटान योजना ला रहे हैं... हमारा मानना है कि इससे दिल्ली जल बोर्ड में 1400 करोड़ रुपये का राजस्व आएगा।

खैर अब देखना होगा की क्या सरकार की इस योजना का सच में दिल्ली वासियों को लाभ होगा या नहीं, लेकिन जल मंत्री आतिशी ने जल्द ही इस योजना को कैबिनेट के सामने रखने की बात कही है ताकि योजना को लागू कर लोगों को इसका फायदा दिया जा सके। 
 

(For more news apart from Delhi government scheme, One Time Water Bill Settlement News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM