खबरे |

खबरे |

Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिन तेज गर्मी पड़ने का अनुमान
Published : Jun 9, 2023, 12:16 pm IST
Updated : Jun 9, 2023, 12:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Strong heat expected in Delhi for next few days
Strong heat expected in Delhi for next few days

शहर में दिन में तेज सतही हवाएं चलने और रात को बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है।

New Delhi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने और शुष्क मौसम के साथ तेज गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। विभाग ने हालांकि, कम से कम एक सप्ताह तक लू न चलने की भविष्यवाणी की है, लेकिन शहर में कुछ स्थानों पर लू जैसी स्थिति सामने आ सकती है।

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है। आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा कि शहर में दिन में तेज सतही हवाएं चलने और रात को बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने पिछले महीने उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य या सामान्य से कम मानसूनी बारिश होने की भविष्यवाणी की थी, जिसका मतलब है कि क्षेत्र में अधिक गर्म और शुष्क दिन दर्ज किए जा सकते हैं।. विभाग ने कहा था, “जून में देश के सबसे उत्तरी और सबसे दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों को छोड़कर, ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।”

आईएमडी का विस्तारित रेंज मॉडल जून के चौथे सप्ताह और जुलाई के पहले सप्ताह में उत्तर-पश्चिम भारत में बेहतर बारिश का अनुमान बताता है।

मानसून ने बृहस्पतिवार को भारतीय भूमि पर दस्तक दी थी। आईएमडी ने कहा था कि अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान के कारण केरल में मानसून एक जून की सामान्य तिथि से हफ्ते भर की देरी से पहुंचा है। विभाग ने पहले केरल में मानसून की दस्तक में चार दिन की देरी का अनुमान जताया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM