खबरे |

खबरे |

उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी: पंजाब समेत देश के 7 राज्यों में बाढ़, अब तक 56 लोगों की मौत
Published : Jul 10, 2023, 3:19 pm IST
Updated : Jul 10, 2023, 3:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Rain fury in north India; several killed
Rain fury in north India; several killed

पंजाब में सतलुज नदी के पास के 15 से 20 गांवों को खाली करा लिया गया है.

New Delhi: दिल्ली,पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश समेत देश के उत्तरी राज्यों में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है. इस साल राज्यों में भूस्खलन और बाढ़ की विभिन्न घटनाओं में 56 लोगों की मौत हो चुकी है.

पंजाब में सतलुज नदी के पास के 15 से 20 गांवों को खाली करा लिया गया है. इसके साथ ही लेह-लद्दाख में भारी बारिश के कारण 450 साल पुराना एक घर ढह गया. हिमाचल में 46 घर तबाह हो गए. मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. हिमाचल के मुख्यमंत्री ने लोगों से अगले 24 घंटे तक घर पर ही रहने को कहा है. राज्य की कई नदियां और नहरें खतरे के निशान से ऊपर हैं. दो जगहों से बादल फटने की भी खबर है.

कुल्लू में ब्यास के साथ-साथ पार्वती और तीर्थन नदियां भी तेजी से बह रही हैं. राज्य के अलग-अलग इलाकों में पानी के तेज बहाव में 60 गाड़ियां बह गईं. इसके साथ ही कुल्लू के कसौल में 6 गाड़ियां पानी में बह गईं. देश की कुल वर्षा सामान्य से अधिक है। 9 जुलाई तक सामान्य वर्षा 239 मिमी थी। अब यह आंकड़ा 243 मिमी तक पहुंच गया है, जो 2% ज्यादा है।

दिल्ली में बारिश का 41 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. गुरुग्राम में सड़कें नदियां बन गईं. यमुना में बढ़ते जलस्तर को लेकर चेतावनी जारी की गई है. यह खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, यूपी और पूर्वी राजस्थान में अगले दो दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM