खबरे |

खबरे |

दिल्ली : महिला ने बहन को पति के साथ विवाहेतर संबंध के शक में मारी गोली
Published : Aug 10, 2023, 4:52 pm IST
Updated : Aug 10, 2023, 4:52 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सुमैला के चेहरे पर छर्रा लगने के बाद सोनू ने बंदूक की बट से उसके सिर पर कई वार भी किए। 

New Delhi: उत्तरपूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक महिला ने अपनी 20 वर्षीय बहन को पति के साथ विवाहेतर संबंध के शक में कथित रूप से गोली मार दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उत्तरपूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने बताया कि शास्त्री पार्क की बुलंद मस्जिद की रहने वाली सुमैला ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बड़ी बहन सोनू (30) ने बुधवार शाम को करीब साढ़े छह बजे देशी तमंचे से गोली चलाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि सुमैला के चेहरे पर छर्रा लगने के बाद सोनू ने बंदूक की बट से उसके सिर पर कई वार भी किए।  घटना में पीड़ित को मामूली चोटें आईं हैं। अधिकारी ने बताया कि सोनू को शक था कि उसकी छोटी बहन सुमैला का उसके पति के साथ विवाहेतर संबंध है।

पुलिस के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या के प्रयास) और सशस्त्र अधिनियम के तहत यहां शास्त्री पार्क पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।  सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM