खबरे |

खबरे |

दिल्ली भाजपा ने एमसीडी चुनाव के लिए 20 सदस्यीय समिति की गठित
Published : Nov 10, 2022, 2:32 pm IST
Updated : Nov 10, 2022, 2:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi BJP constitutes 20 member committee for MCD elections
Delhi BJP constitutes 20 member committee for MCD elections

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी एमसीडी चुनाव के लिए बुधवार को 20 सदस्यीय समिति का गठन किया।

नयी दिल्ली:  9 नवंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी एमसीडी चुनाव के लिए बुधवार को 20 सदस्यीय समिति का गठन किया। समिति की अध्यक्षता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता करेंगे।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि दिल्ली के सभी सात भाजपा सांसदों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के समिति में शामिल किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की मंजूरी के बाद इस समिति का गठन किया गया है।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों पर चर्चा करने के लिए समिति बृहस्पतिवार को पहली बैठक करेगी।

दिल्ली भाजपा के प्रभारी बैजयंत जय पांडा और सह प्रभारी अलका गुर्जर समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, पूर्व प्रदेश भाजपा प्रमुख विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल को भी समिति में शामिल किया गया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM