खबरे |

खबरे |

इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने को लेकर दो गुटों में झगड़ा, तीन लोगों को चाकू...
Published : Jan 11, 2023, 4:18 pm IST
Updated : Jan 11, 2023, 4:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Fight between two groups for posting vulgar comments on Instagram, three people stabbed
Fight between two groups for posting vulgar comments on Instagram, three people stabbed

झगड़े में तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें नाबालिग..

New Delhi ; उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने को लेकर दो गुटों के बीच हुए झगड़े में तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें ज्यादातर नाबालिग हैं।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को उन्हें इस घटना की जानकारी मिली।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने कहा, ‘‘ हम मौके पर पहुंचे और पाया कि तीन लोगों को चाकुओं से किए गए हमले के कारण चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ’’

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक पूछताछ के दौरान यह पाया गया कि इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने को लेकर नाबालिग लड़कों के दो समूहों के बीच बहस हुई, जो बाद में हिंसक हो गयी।

इस घटना के सिलसिले में जहांगीरपुरी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में आठ लड़कों को पकड़ा गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में कोई सांप्रदायिक कोण नहीं है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM