खबरे |

खबरे |

बीती रात दिल्ली की सड़कों पर दिखा खौफनाक नज़ारा, लूट का विरोध कर रहे व्यक्ति को कार में फंसा कर 200 मीटर तक घसीटा
Published : Oct 11, 2023, 6:16 pm IST
Updated : Oct 11, 2023, 6:16 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

यह घटना मंगलवार को हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर है।

New Delhi:  राजधानी दिल्ली की सड़कों पर बीती रात एक खौफनाक नज़ारा देखने को मिला। मामला हैरान कर देने वाला है. दरहसल, दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ इलाके में टैक्सी ड्राइवर को करीब 200 मीटर तक घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लूटेरो ने पहले इस टैक्सी ड्राइवर की कार लूटी फिर उसे करीब 200 मीटर तक कार से ही घसीटते ले गए।  43 वर्षीय एक टैक्सी चालक अपनी कार छीने जाने का विरोध कर रहा था।  इस घटना के बारे में बीती रात करीब 11.30 बजे पुलिस को जानकारी मिली.

यह घटना मंगलवार को हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर है। वीडियो में एक कार चलती नजर आ रही है जिसके पिछले पहिये में फंसा एक व्यक्ति काफी दूर तक वाहन के साथ घिसटता नजर आ रहा है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसे रात साढ़े ग्यारह बजे बसंत कुंज उत्तर में राष्ट्रीय राजमार्ग - 8 सर्विस रोड के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मृतक की पहचान फरीदाबाद निवासी बिजेंदर के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, संदेह है कि पीड़ित पर लूट की कोशिश के दौरान हमला किया गया होगा। हालांकि, पुलिस घटनाओं के क्रम को जोड़ने की कोशिश कर रही है। इस घटना ने, इस साल के पहले ही दिन दिल्ली के कंझावला इलाके में एक कार के पहिये में फंसी 20 वर्षीय एक युवती को इसी तरह घसीटे जाने की याद ताजा कर दी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਐਨ.ਕਾਉਂਟਰ, ਇੱਕ ਜਵਾਨ ਸ਼ਹੀਦ, 4 ਜ਼ਖਮੀ, ਅੱਤ.ਵਾਦੀ ਢੇਰ, ਦੇਖੋ LIVE

27 Jul 2024 12:01 PM

ਪੰਜਾਬ \'ਚ ਹਲੀਮੀ ਰਾਜ ਸਥਾਪਤ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਕਰਦੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਮੱਤ!

26 Jul 2024 4:57 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM