खबरे |

खबरे |

टीएमसी ने संसदीय समिति की अध्यक्षता न दिए जाने पर की केंद्र सरकार की आलोचना
Published : Nov 11, 2022, 12:31 pm IST
Updated : Nov 11, 2022, 12:31 pm IST
SHARE ARTICLE
TMC criticized the central government for not being given the chairmanship of the parliamentary committee
TMC criticized the central government for not being given the chairmanship of the parliamentary committee

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘संसदीय समितियों के लिए 56 नए अध्यक्षों की घोषणा की गयी। भाजपा इसका मजाक बना रही है।

नयी दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने शुक्रवार को संसदीय समितियों के अध्यक्ष चुनने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में तीसरा सबसे बड़ा दल होने के बावजूद उनका एक भी सांसद ऐसी समितियों की अगुवाई नहीं कर रहा है। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘संसदीय समितियों के लिए 56 नए अध्यक्षों की घोषणा की गयी। भाजपा इसका मजाक बना रही है। कुछ दलों (जिसमें नरम रुख वाले कुछ सहयोगी शामिल हैं) के कुछेक सांसद अध्यक्ष बने हैं। संसद में तीसरे सबसे बड़े दल, दूसरे सबसे बड़े विपक्षी दल टीएमसी को कुछ नहीं मिला।’’.

उन्होंने ट्विटर पर अध्यक्षों की पूरी सूची भी साझा की।

लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सचिवालयों द्वारा अधिसूचित संसदीय समितियों के पुनर्गठन में पिछले महीने कई समितियों के अध्यक्ष बदले गए। कांग्रेस से गृह मामलों पर संसदीय समिति की अध्यक्षता हाथ से जाने के साथ सभी अहम संसदीय समितियों - विदेश मामलों, रक्षा और वित्त पर समितियों की अध्यक्षता अब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास है।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM