खबरे |

खबरे |

जी20 सौंदर्यीकरण अभियान से छूटे क्षेत्रों को संवारने का प्रयास किया जा रहा: आतिशी
Published : Sep 12, 2023, 1:30 pm IST
Updated : Sep 12, 2023, 1:30 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

आज (मंगलवार) सभी विभाग इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास में जुट गए हैं।’’

New Delhi: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी उन इलाकों में जरूरी कार्य का जायजा लेने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं, जो जी20 सौंदर्यीकरण अभियान का हिस्सा नहीं बन सके। लोक निर्माण विभाग (पीडब्लयूडी) मंत्री ने मंगलवार सुबह दक्षिणी दिल्ली में प्रेस एंक्लेव मार्ग का निरीक्षण किया।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से वादा किया है कि जिस तरह जी20 के दौरान कुछ इलाकों का सौंदर्यीकरण किया गया उसी तर्ज पर पूरी राष्ट्रीय राजधानी को भी सुंदर बनाया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक समीक्षा बैठक की है और कल (सोमवार) सभी विभागों को इससे अवगत कर दिया गया है। आज (मंगलवार) सभी विभाग इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास में जुट गए हैं।’’

आतिशी ने सोमवार को कहा था कि जी20 अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के लिए शहर के कुछ हिस्सों को नया रूप दिए जाने के बाद दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी के सभी हिस्सों में अपने सौंदर्यीकरण प्रयासों का विस्तार करेगी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM