खबरे |

खबरे |

श्रद्धा हत्याकांड:आफताब ने अपने प्रमाणपत्र, आरोपपत्र की डिजिटल प्रति के लिए अर्जी दायर की
Published : Feb 13, 2023, 6:20 pm IST
Updated : Feb 13, 2023, 6:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Shraddha murder case: Aftab files application for digital copy of his certificate, chargesheet
Shraddha murder case: Aftab files application for digital copy of his certificate, chargesheet

दिल्ली पुलिस ने मामले में 24 जनवरी को 6,629 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था।

New Delhi: महरौली हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने उच्चतर शिक्षा हासिल करने के लिए अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और आरोपपत्र की एक ‘‘उपयुक्त’’ डिजिटल प्रति जारी करने के लिए अदालत में सोमवार को अर्जी दायर की। पूनावाला पर अपनी ‘लिव-इन-पार्टनर’ श्रद्धा वालकर की हत्या करने और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर फेंकने का आरोप है।

उसने अपनी अर्जी में आरोप लगाया है कि उसे मामले में फंसाया गया है और अभियोजन ने इरादतन आरोपपत्र की एक ऐसी डिजिटल प्रति मुहैया कराई, ‘‘जो पढ़ी नहीं जा सकती।’’ यहां की एक अदालत ने सात फरवरी को दिल्ली पुलिस के आरोपपत्र का संज्ञान लिया था और मामले की अगली सुनवाई 21 फरवरी के लिए निर्धारित कर दी थी।

आफताब के वकील एम एस खान द्वारा दायर पहली अर्जी में कहा गया है, ‘‘अर्जी देने वाला या आरोपी उच्चतर शिक्षा हासिल करना चाहता है, इसलिए वह अपने प्रमाणपत्र चाहता है।’’

इसमें यह भी कहा गया है कि आफताब को तत्काल कलम, पेंसिल और नोटबुक जैसी ‘स्टेशनरी’ वस्तुओं की जरूरत है। दूसरी अर्जी में यह अनुरोध किया गया है कि आरोपपत्र की ‘सॉफ्ट’ या डिजिटल प्रति ‘‘उपयुक्त’’ रूप में मुहैया कराई जाए।दिल्ली पुलिस ने मामले में 24 जनवरी को 6,629 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM