खबरे |

खबरे |

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP, कांग्रेस को एक सीट का प्रस्ताव
Published : Feb 13, 2024, 4:23 pm IST
Updated : Feb 13, 2024, 4:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Lok Sabha Elections 2024 AAP will contest elections on 6 seats in Delhi, one seat proposed to Congress
Lok Sabha Elections 2024 AAP will contest elections on 6 seats in Delhi, one seat proposed to Congress

आप ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अपने सहयोगी दल कांग्रेस से जल्द से जल्द सीट-बंटवारे को अंतिम रूप देने को कहा है।

Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में छह सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। उसने कांग्रेस को सिर्फ एक सीट देने की पेशकश की है।

आप ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अपने सहयोगी दल कांग्रेस से जल्द से जल्द सीट-बंटवारे को अंतिम रूप देने को कहा है। पार्टी ने गुजरात की दो और गोवा की एक लोकसभा सीट के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।

पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक के बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने कहा कि वेन्जी वीगास दक्षिण गोवा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि चैतर वसावा और उमेश भाई मकवाना क्रमशः गुजरात में भरूच और भावनगर सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

पाठक ने कहा कि आप ने ‘इंडिया’ गठबंधन से गुजरात में आठ लोकसभा सीटों की मांग की है, जो पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिले वोट के अनुपात में है।

गुजरात में लोकसभा की 26 सीट हैं। पाठक ने कहा, ‘‘हम दिल्ली में छह सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं और हाल के चुनावों में वोट प्रतिशत के आधार पर कांग्रेस को एक सीट की पेशकश करना चाहते हैं। हम फिलहाल दिल्ली के लिए किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं कर रहे हैं, लेकिन अगर सीट-बंटवारे पर बातचीत जल्द पूरी नहीं होती है, तो हम दिल्ली की छह सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।’’.

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM