खबरे |

खबरे |

दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर पुलिस थानों को लाल और नीले रंग से रंगने का प्रस्ताव
Published : Mar 13, 2023, 6:27 pm IST
Updated : Mar 13, 2023, 6:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Proposal to paint police stations red and blue in view of G-20 summit in Delhi
Proposal to paint police stations red and blue in view of G-20 summit in Delhi

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने यह प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेज दिया है

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में सितंबर में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर संसद मार्ग, नॉर्थ एवेन्यू, चाणक्यपुरी, कनॉट प्लेस, कालकाजी और अमन विहार समेत 50 पुलिस थानों की, दिल्ली पुलिस की आधिकारिक लाल-नीले रंग योजना के तहत साज-सज्जा की जाएगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के बताया कि थानों की इमारतों के मानकीकरण के संबंध में एक प्रस्ताव पिछले महीने केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) को भेजा गया था।

इस प्रस्ताव के अनुसार पुलिस थानों की मौजूदा इमारतों को, बाहरी सतह के लगभग 10-15 प्रतिशत हिस्से पर लाल और नीले रंग के कलेवर के साथ एक समान रूप दिया जाएगा।

दिल्ली में पुलिस थानों की संरचना और डिजाइन एक समान नहीं है। इनका निर्माण विभिन्न सामग्रियों से किया गया है। जहां कुछ इमारतों का बाहरी हिस्सा कोटा के पत्थर और कांच से बना है, वहीं कुछ अन्य थानों की इमारतों को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने यह प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेज दिया है और उनकी मंजूरी का इंतजार है, जिसके बाद इस संबंध में काम शुरू किया जाएगा। ’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਐਨ.ਕਾਉਂਟਰ, ਇੱਕ ਜਵਾਨ ਸ਼ਹੀਦ, 4 ਜ਼ਖਮੀ, ਅੱਤ.ਵਾਦੀ ਢੇਰ, ਦੇਖੋ LIVE

27 Jul 2024 12:01 PM

ਪੰਜਾਬ \'ਚ ਹਲੀਮੀ ਰਾਜ ਸਥਾਪਤ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਕਰਦੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਮੱਤ!

26 Jul 2024 4:57 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM