खबरे |

खबरे |

BBC के खिलाफ ED की कार्ऱवाई पर कांग्रेस का आरोप: कार्यपालिका का आतंक है
Published : Apr 13, 2023, 6:54 pm IST
Updated : Apr 13, 2023, 6:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress alleges ED action against BBC: Terror of the executive
Congress alleges ED action against BBC: Terror of the executive

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब आयकर विभाग ने फरवरी में दिल्ली में बीबीसी कार्यालय परिसरों का ‘सर्वे’ किया था।

New Delhi: कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा ‘बीबीसी (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) इंडिया’ के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रेस की आवाज को दबाया जा रहा है और यह ‘कार्यपालिका का आतंक’ है।.

पार्टी प्रवक्ता अंशुल अविजित ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ अभिव्यक्ति की आजादी छीनी जा रही है। कानूनों का दुरुपयोग हो रहा है, संस्थाओं को हथियार बनाया जा रहा है। प्रेस की आवाज को दबाया जा रहा है। यह माहौल है। यहां पर कार्यपालिका का आंतक है, और कुछ नहीं।’’. उन्होंने कहा, ‘‘हम लड़ते रहेंगे, आवाज उठाते रहेंगे।’’

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन ईडी ने विदेशी मुद्रा विनिमय संबंधी कथित उल्लंघन को लेकर समाचार प्रसारक ‘बीबीसी इंडिया’ के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत मामला दर्ज किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब आयकर विभाग ने फरवरी में दिल्ली में बीबीसी कार्यालय परिसरों का ‘सर्वे’ किया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM