खबरे |

खबरे |

Delhi Firing News: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में चलीं गोलियां; हमले में जिम संचालक की मौत
Published : Sep 13, 2024, 9:38 am IST
Updated : Sep 13, 2024, 9:38 am IST
SHARE ARTICLE
 Delhi Firing News
Delhi Firing News

नादिर का दुबई में भी कारोबार है, शुरुआत में पुलिस को लगा कि ये गैंगवार से जुड़ा मामला है.

Delhi Firing News: दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट 1 में कल रात गोलीबारी की घटना में एक जिम मालिक की मौत हो गई। मारे गए व्यक्ति की पहचान नादिर शाह के रूप में हुई है, वह मूल रूप से अफगानिस्तान का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इस शख्स पर करीब 6 से 8 राउंड फायरिंग की गई.

पुलिस को ग्रेटर कैलाश में 6 से 8 राउंड फायरिंग की सूचना मिली. घायल हालत में नादिर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

नादिर का दुबई में भी कारोबार है, शुरुआत में पुलिस को लगा कि ये गैंगवार से जुड़ा मामला है. नादिर के खिलाफ कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोलीबारी को किस गिरोह ने अंजाम दिया है.

बताया जाता है कि नादिर रोहित गोदारा गिरोह से जुड़ा है, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि रोहित चौधरी गिरोह लॉरेंस बिश्नोई का प्रतिद्वंद्वी गिरोह है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है. यह भी बताया जा रहा है कि नादिर शाह पुलिस को सूचनाएं देता था और उसका अपराधियों से लेन-देन भी था. यह भी कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के कई अधिकारी उसके दोस्त हैं।

नादिर रात को जिम के बाहर सफेद टी-शर्ट में खड़ा था. तभी रात करीब 10:40 बजे चेक शर्ट पहने एक लड़का वहां आया. कार के पास खड़े होकर किसी से बात कर रहे नादिर पर काली ने कई राउंड फायरिंग की। ताबड़तोड़ फायरिंग में नादिर बुरी तरह घायल हो गया. जिसके बाद सूचना मिलने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 
(For more news apart from  Delhi Firing News: Bullets fired in Greater Kailash, Delhi; Gym operator dies in attack, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM