खबरे |

खबरे |

भाजपा ने एमसीडी चुनाव के लिए 232 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
Published : Nov 13, 2022, 10:50 am IST
Updated : Nov 13, 2022, 10:50 am IST
SHARE ARTICLE
BJP releases first list of 232 candidates for MCD elections
BJP releases first list of 232 candidates for MCD elections

यह पहली बार है जब भाजपा ने किसी भी चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों को धार्मिक और जातिगत रूप से वर्गीकृत किया है।

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने अगले महीने होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों के चुनाव के लिए शनिवार को 232 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।  पार्टी ने एक बयान में कहा कि इन उम्मीदवारों में 126 महिलाएं, तीन मुस्लिम, सात सिख और नौ पूर्व महापौर शामिल हैं। इसने कहा कि शेष 18 उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी।

भाजपा की दिल्ली इकाई के महासचिव एवं पूर्व महापौर हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की मंजूरी के बाद 232 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई।

एमसीडी चुनाव चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी।

यह पहली बार है जब भाजपा ने किसी भी चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों को धार्मिक और जातिगत रूप से वर्गीकृत किया है। मल्होत्रा ने कहा कि 23 पंजाबियों, 21 वैश्यों, 42 ब्राह्मणों, 34 जाटों, 26 पूर्वांचलियों, 22 राजपूतों, 17 गुर्जरों, 13 जाटवों, नौ वाल्मीकियों, नौ यादवों, एक सिंधी और दो उत्तराखंडियों से टिकट दिया गया है।

उन्होंने कहा, "उम्मीदवारों में सात सिख, तीन मुस्लिम और जैन समुदाय का एक उम्मीदवार भी शामिल है।" उम्मीदवारों की सूची में 41 निवर्तमान पार्षद भी शामिल हैं। एमसीडी चुनाव में पिछले 10 साल के कुल 52 पूर्व पार्षदों को टिकट दिया गया है।

भाजपा ने तीन मुस्लिम उम्मीदवारों- मुस्तफाबाद से शबनम मलिक, चांदनी महल से इरफान मलिक और चौहान बांगर से सबा गाजी को मैदान में उतारा है। चुनाव में मैदान में उतारे गए पूर्व महापौरों में राजा इकबाल सिंह, अवतार सिंह, नीमा भगत और सुनीता कांगड़ा शामिल हैं।

भाजपा नगर निकायों का एकीकरण किए जाने तक दिल्ली में तीन नगर निगमों में 15 साल तक सत्तारूढ़ रही। साल 2017 के पिछले चुनाव में, दिल्ली भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस को हराकर 272 वार्डों में से 181 में जीत हासिल की थी। आप केवल 48 वार्ड और कांग्रेस 30 वार्ड जीतने में सफल रही थी।.

भाजपा शासित केंद्र ने इस साल तीनों निगमों को मिलाकर एमसीडी बना दिया और वार्डों की संख्या घटाकर 250 कर दी गई।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM