खबरे |

खबरे |

जीवाश्म ईंधन का इस्तेमाल चरणबद्ध तरीके से कम करने की आवश्यकता: भारत
Published : Nov 13, 2022, 10:40 am IST
Updated : Nov 13, 2022, 10:40 am IST
SHARE ARTICLE
Need to phase out fossil fuel use: India
Need to phase out fossil fuel use: India

मिस्र में हो रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में भारत ने प्रस्ताव रखा कि तेल एवं गैस सहित सभी जीवाश्म ईंधनों का इस्तेमाल कम करना चाहिए।

नई दिल्ली : मिस्र में हो रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में 194 पक्षों के वार्ताकार एक मसौदा मूल पाठ तैयार करने की दिशा में काम कर रहे हैं, ऐसे में भारत ने शनिवार को प्रस्ताव रखा कि तेल एवं गैस सहित सभी जीवाश्म ईंधनों का इस्तेमाल चरणबद्ध तरीके से कम करने के फैसले के साथ वार्ता का समापन किया जाना चाहिए।

शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे भारतीय प्रतिनिधिमंडल से जुड़े एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘प्राकृतिक गैस और तेल से भी ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन होता है। केवल एक ईंधन को दोष देना सही नहीं है।’’

भारतीय वार्ताकारों ने सीओपी27 में कहा कि पेरिस समझौते के तहत साझा, किंतु अलग-अलग जिम्मेदारियों के मूल सिद्धांतों और राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित जलवायु प्रतिबद्धताओं  पर मसौदा पाठ में विशेष जोर दिए जाने की आवश्यकता है। .

भारत ने जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी पैनल की छठी आकलन रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पेरिस समझौते के दीर्घकालिक लक्ष्य को पूरा करने के लिए ‘‘सभी जीवाश्म ईंधनों का इस्तेमाल चरणबद्ध तरीके से कम करने की आवश्यकता है।’’.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM