खबरे |

खबरे |

जी20 शिखर सम्मेलन : तैयारियों पर दिल्ली सरकार 1,000 करोड़ रुपये से अधिक करेगी खर्च
Published : Feb 14, 2023, 11:17 am IST
Updated : Feb 14, 2023, 11:17 am IST
SHARE ARTICLE
G20 Summit: Delhi government to spend over Rs 1,000 crore on preparations
G20 Summit: Delhi government to spend over Rs 1,000 crore on preparations

राष्ट्रीय राजधानी में जी20 के कार्यक्रम मार्च से आयोजित होंगे।

New Delhi:  राष्ट्रीय राजधानी में आगामी महीनों में जी20 शिखर सम्मेलन और इससे संबंधित कार्यक्रमों की तैयारियों पर दिल्ली सरकार की विभिन्न एजेंसियों द्वारा 1,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने का अनुमान है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने सोमवार को बताया कि नागरिक बुनियादी ढांचे के उन्नयन के अलावा दिल्ली सरकार और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के विभिन्न विभागों द्वारा सौंदर्यीकरण कार्य और ऐसी अन्य तैयारियों पर 1,084 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दिल्ली जी20 (20 देशों का समूह) देशों की मुख्य शिखर बैठक और सात अन्य संबंधित कार्यक्रमों की मेजबानी करेगी। राष्ट्रीय राजधानी में जी20 के कार्यक्रम मार्च से आयोजित होंगे।

इस महीने की शुरुआत में, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र को पत्र लिखकर जी20 शिखर सम्मेलन के लिए विशेष विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए 927 करोड़ रुपये का अनुदान मांगा था। अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली सरकार के 26 विभाग और केंद्रीय एजेंसियां शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर काम कर रही हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM