खबरे |

खबरे |

एमसीडी चुनाव से पहले दिल्ली के रोहिणी वार्ड से भाजपा के 11 नेता आप में शामिल हुए
Published : Nov 14, 2022, 6:34 pm IST
Updated : Nov 14, 2022, 6:34 pm IST
SHARE ARTICLE
11 BJP leaders from Delhi's Rohini ward join AAP ahead of MCD elections
11 BJP leaders from Delhi's Rohini ward join AAP ahead of MCD elections

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा, ‘‘ रोहिणी के वार्ड नंबर-53 से भाजपा के 11 नेता आज आप में शामिल हो गए क्योंकि...

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई स्थानीय नेता सोमवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा, ‘‘ रोहिणी के वार्ड नंबर-53 से भाजपा के 11 नेता आज आप में शामिल हो गए क्योंकि भाजपा में उनकी मेहनत को कभी सराहा नहीं गया। ’’.

दुर्गेश पाठक ने कहा, ‘‘ वे पिछले 15 वर्ष से कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन हर बार जब उन्होंने क्षेत्र में कचरा प्रबंधन से संबंधित कोई मुद्दा उठाया तो अधिकारियों ने उनकी उपेक्षा की। ’’

आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले भाजपा नेताओं में पूर्व वार्ड उपाध्यक्ष पूजा अरोड़ा और महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष चित्रा लांबा और भावना जैन शामिल हैं।. आप नेता ने कहा, ‘‘ रोहिणी क्षेत्र में नेताओं और कार्यकर्ताओं की यह टीम लगातार काम कर रही है और मुझे खुशी है कि उन्होंने आप में शामिल होने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हर कार्यकर्ता चाहता है कि उसे टिकट मिले और दिल्ली के विकास के लिए काम किया जाए लेकिन दुर्भाग्य से हम उनमें से 250 को ही मौका दे पाते हैं।’’.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM