खबरे |

खबरे |

Acid Attack : दिल्ली के उपराज्यपाल ने तेजाब हमले के बारे में पुलिस से मांगी रिपोर्ट
Published : Dec 14, 2022, 5:58 pm IST
Updated : Dec 14, 2022, 5:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Acid Attack: Lieutenant Governor of Delhi seeks report from police regarding acid attack
Acid Attack: Lieutenant Governor of Delhi seeks report from police regarding acid attack

उपराज्यपाल ने पुलिस प्रमुख से कहा है कि बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद तेजाब कैसे खरीदा गया, इस बारे में भी रिपोर्ट में जानकारी दी जाए।

New Delhi ;  दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने पश्चिमी दिल्ली में हुई तेजाब हमले की घटना के बारे में बुधवार को शहर के पुलिस आयुक्त से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उपराज्यपाल ने पुलिस प्रमुख से कहा है कि बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद तेजाब कैसे खरीदा गया, इस बारे में भी रिपोर्ट में जानकारी दी जाए।

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के पास बुधवार सुबह मोटरसाइकिल पर आए दो व्यक्तियों ने 17 वर्षीय लड़की पर कथित रूप से तेजाब फेंक दिया। लड़की को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उसके चेहरे का सात-आठ प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है और आंखों पर भी असर पड़ा है।

राजभवन ने ट्वीट किया, “उपराज्यपाल ने आज द्वारका मोड़ पर हुई तेजाब हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में पुलिस आयुक्त से बात की और घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी। इस रिपोर्ट में यह भी बताने के लिए कहा गया है कि शहर में बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद तेजाब कैसे खरीदा गया।”

राजभवन ने लिखा, "उपराज्यपाल ने त्वरित और गहन जांच के निर्देश दिए हैं ताकि दोषियों के लिए सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित की जा सके। उपराज्यपाल अस्पताल के अधिकारियों के भी संपर्क में हैं और उनसे लड़की का सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने पीड़ित और उसके परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया है।"

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM