खबरे |

खबरे |

Meghalaya MLA Join BJP: मेघालय के चार विधायकों ने थामा भाजपा का दामन
Published : Dec 14, 2022, 3:56 pm IST
Updated : Dec 14, 2022, 3:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Meghalaya MLA Join BJP: Four MLAs of Meghalaya joined BJP, next year ..
Meghalaya MLA Join BJP: Four MLAs of Meghalaya joined BJP, next year ..

राकांपा) और तृणमूल कांग्रेस के तीन विधायकों सहित कुल चार विधायकों ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

New Delhi : मेघालय में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और तृणमूल कांग्रेस के तीन विधायकों सहित कुल चार विधायकों ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की मौजूदगी में इन विधायकों ने यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

जिन चार विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, उनमें नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की फेरलिंक संगमा और बेनेडिक्ट मारक, तृणमूल कांग्रेस के एचएम शांगप्लीयांग और निर्दलीय सैम्युएल संगमा शामिल हैं।

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन पूर्वोत्तर के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मेघालय के चार मौजूदा विधायक एक साथ भाजपा में शामिल हुए हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी विधायक अनुभवी हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में खासा प्रभाव रखते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने विश्वास जताया कि इनके भाजपा में शामिल होने से मेघालय में पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी और अगले विधानसभा चुनाव में परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM